मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है यह बजट-अमित शाह

Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार बजट पेश कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना रहे हैं।;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-01 01:24 GMT

Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना रहे हैं।

Live Updates
2025-02-01 08:06 GMT

बजट 2025 में 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री किया गया है। इसकी वजह से इंश्योरेंस सस्ता हो सकता है। अब न्यू टैक्स रीजिम को ओल्ड टैक्स रीजिम की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। आम तौर पर सेक्शन 80सी का फायदा लेने के लिए लोग लाइफ इंश्योरेंस और मेडिकल इंश्योरेंस लिया करते थे। अब उसमें कमी आ सकती है। इसके साथ ही इंश्योरेंस कंपनियों पर भी दबाव बढ़ जाएगा कि वो अपनी प्रीमियम को सस्ता करें। 

2025-02-01 06:48 GMT

नए टैक्स रीजिम में 0-12 लाख तक कोई टैक्स नहीं, 12-15 लाख तक 15 फीसद, 15 से 20 लाख तक 20 फीसद और 20 से 25 लाख तक 25 फीसद, 25 लाख से अधिक आय पर 30 फीसद टैक्स।

2025-02-01 06:46 GMT

बजट में नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लिए अब बड़ा ऐलान किया गया है। 12 लाख रुपए की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

2025-02-01 06:44 GMT

सीनियर सिटिजन अब चार साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे। टीडीएस की सीमा 6 लाख तक की गई है। 

2025-02-01 06:36 GMT

वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई गई है। 

2025-02-01 06:29 GMT

36 जीवन रक्षक दवाओं को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का ऐलान किया गया है। 

2025-02-01 06:23 GMT

टैक्स पेयर्स की सुविधा के लिए नया बिल लाया जाएगा। इससे पहले हम विवाद से विश्वास योजना ला चुके हैं। 

2025-02-01 06:20 GMT

अगले हफ्ते आएगा नया इनकमन टैक्स बिल, बजट में बड़ा ऐलान किया गया है करदाताओं की सुविधा के लिए कई सुधार किए गए हैं। 

2025-02-01 06:17 GMT

भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थलों का विकास होगा। कुल 52 स्थलों का विकास करेंगे। 


2025-02-01 06:15 GMT

मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 75 हजार सीट बढ़ाई जाएगी।

Tags:    

Similar News