मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है यह बजट-अमित शाह

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-01 01:24 GMT
Live Updates - Page 2
2025-02-01 06:15 GMT

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देंगे। वीजा नियमों को और सरल बनाएंगे। डीप टेक फंड भी खास जोर देंगे। इसके साथ ही शिपिंग सेंटर को भी और मजबूत बनाया जाएगा। 

2025-02-01 06:12 GMT

जलजीवन स्कीम के तहत 2028 तक सभी गांवों को कवर किया जाएगा।

2025-02-01 06:11 GMT

एक लाख अधूरे घरों को पूरा किया जाएगा। शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ के फंड का इंतजाम।

2025-02-01 06:10 GMT

अगले पांच साल में 50 हजार सरकारी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना की जाएगी।

2025-02-01 06:07 GMT

बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाएंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना पर जोर देंगे।

2025-02-01 06:05 GMT

देश में आईआईटी संस्थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

2025-02-01 06:03 GMT

विकसित भारत का लक्ष्य गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच और व्यापक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

2025-02-01 05:58 GMT

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 10,000 अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी। आने वाले 3 सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

2025-02-01 05:57 GMT

आईआईटी पटना को वित्तपोषित करेंगे। पांच आईआईटी में शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जाएगा।

2025-02-01 05:49 GMT

एमएसएमई की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्टार्ट अप के तहत लोन की सीमा बढ़ाई गई है। 

Tags:    

Similar News