कर्णाटक में 15 साल की किशोरी के साथ 6 महीने में दो बार सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी के साथ उसके एक दोस्त ने सबसे पहले जबरन सम्बन्ध बनाये और उस हरकत को विडियो में रिकॉर्ड कर लिया. फिर किशोरी को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ 6 लोगों ने दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया.;
Teenager Girl Gangraped Twice : कर्णाटक के बेलगावी में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को उसके ही एक दोस्त ने धोखा दिया और अपने दोस्तों के साथ मिल कर इस दरिंदगी को अंजाम दिया। किशोरी के साथ पहले उसके एक दोस्त ने जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाए और उसे कैमरे में विडियो रिकॉर्ड कर लिया, फिर विडियो दिखा कर किशोरी को ब्लैकमेल किया गया। इस ब्लैकमैलिंग के जरिये 6 लोगों ने किशोरी के साथ 6 महीने में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच दोस्ताना संबंध थे। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया और विश्वास का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वो पीड़िता को एक पहाड़ी पर ले गया। इस दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। इसी डर को दिखा कर आरोपी के पांच दोस्तों ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी के डर की वजह से किशोरी लंबे समय तक चुप रही।
लगभग 6 महीने बाद आरोपियों ने फिर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया, आरोपियों ने इस बार भी इस कुकृत्य को मोबाइल में विडियो रिकॉर्ड किया और धमकियाँ जारी रहीं।
हालांकि, जब शोषण की हदें पार हो गईं, तो पीड़िता ने साहस जुटाकर परिजनों और पुलिस को पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने सख्त यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। जिस दिन एफआईआर दर्ज की गई, उसी दिन दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।