आखिर पकड़ा गया मोस्ट वांटेड जोगिंदर ग्योंग, यहां जानें- क्राइम कुंडली
Joginder Gyong: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग को गिरफ्तार किया है। उसे हाल ही में फिलीपींस पुलिस ने गिरफ्तार किया था।;
जोगिंदर ग्योंग अब दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। यह ना सिर्फ वांटेड गैंगस्टर बल्कि खालिस्तानी आतंकी ग्रुप से भी नाता है। फिलीपींस से इसका प्रत्यर्पण होने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे अरेस्ट किया। ग्योंग पर हत्या, जबरन वसूली जैसे अपराध दर्ज हैं और वो कई महीनों से फरार था। ग्योंग को फिलीपींस के बैकोलॉड शहर से पकड़ा गया था और इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
जोगिंदर ग्योंग की उम्र 41 साल है और इसकी पहचना कांता गुप्ता के नाम से भी है। इस पर डेढ़ लाख का इनाम था। 2007 में इसे दक्षिण अफ्रीका से निर्वासित किया गया था और बड़ी योजना के बाद इसे फिलीपींस से पकड़ा गया। फिलीपींस के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के फ्यूजिव ईकाई को भारतीय एजेंसियों ने जानकारी दी थी। उसके बाद एक अपार्टमेंट पर छापा मार उसे गिरफ्तार किया गया। ग्योंग की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस , सीबीआई, आईबी और हरियाणा पुलिस की खास भूमिका है। साल 2018 में पुलिस मुठभेड़ में जोगिंदर के भाई की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने कमान संभाली। पानीपत, कैथल, दिल्ली, गुड़गांव और करनाल में वो अपने नेटवर्क को चलाता था। उसका मुख्य काम डॉक्टरों, ठेकेदारों और शराब के विक्रेताओं से वसूली था।
पुलिस ने जब शिकंजा कसा तो वो फिलीपींस भाग गया और आतंकी अर्थ डल्ला के नेटवर्क का हिस्सा बन गया। ग्योंग, दविंद बंबीहा के साथ कौशल चौधरी गैंग से भी जुड़ा था। इस गैंग के लिए गुर्गों की भर्ती, फरार क्रिमिनल को शरण देने के साथ साथ हथियारों की तस्करी करता था। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क का हाथ, अकाली नेता विक्की मिधुखेड़ा, गुरलाल बरार और संदीप नंगल अंबिया की हत्या में था। इस पर कुल 24 केस दर्ज हैं जिनमें 15 केस में सजायाफ्ता है।