परिवार ने कहा NO तो उसने छोड़ दी दुनिया, मांड्या की हैरान करने वाली कहानी

Mandya Suicide Case: कर्नाटक के मांड्या पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार ने इसे संदिग्ध मौत बताया है।;

By :  Lalit Rai
Update: 2024-12-30 09:36 GMT

Mandya Suicide Story: वो यानी रामचंद्र नाम का एक शख्स उससे बेइंतहा मोहब्बत करता था। लेकिन मोहब्बत का अंत खुदकुशी में हुआ। खुदकुशी से पहले उसे जेल जाना पड़ा। जेल से छूटने के बाद पीड़ित और आरोपी के परिवारों में समझौता हो गया लिहाजा केस खत्म हो गया। रामचंद्र ने जब उस लड़की के परिवार से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसे लड़की वालों ने मना कर दिया। मांड्या पुलिस (Mandya Police) ने  बताया कि 21 वर्षीय एक युवक ने एक लड़की के घर के सामने जिलेटिन की छड़ से खुद को उड़ा लिया, जिससे वह प्यार करता था, क्योंकि लड़की के परिवार ने उसे अस्वीकार कर दिया था।उन्होंने बताया कि यह घटना 29 दिसंबर को मांड्या जिले के कलेनहल्ली गांव में घटी।

पुलिस के अनुसार, रामचंद्र एक नाबालिग लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले साल, उस पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया था, क्योंकि वह लड़की के साथ भाग गया था। उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और अंडर ट्रायल के तौर पर तीन महीने जेल में बिताने पड़े थे।

जेल से रिहा

पुलिस ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने लड़की के परिवार से समझौता कर लिया और कोर्ट में केस खारिज हो गया। लेकिन बाद में उसने लड़की को फोन करना शुरू कर दिया और उसके साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखा।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की का परिवार कानूनी उम्र हो जाने पर उसकी शादी किसी और से करने की योजना बना रहा था।

नागमंगला तालुक के एक पड़ोसी गांव का निवासी रामचंद्र कथित तौर पर लड़की के परिवार द्वारा उसे अस्वीकार किए जाने से नाराज था। अधिकारी ने बताया कि रविवार को अचानक वह लड़की के घर के सामने पहुंचा और अपने साथ लाए जिलेटिन स्टिक को विस्फोट कर दिया और विस्फोट में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस (Mandya Police) ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार का संबंध खदान व्यवसाय से था और इसी के माध्यम से उसे जिलेटिन की छड़ें मिलीं।

( एजेंसी इनपुट्स के साथ )

(आत्महत्या को रोका जा सकता है। मदद के लिए कृपया आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन पर कॉल करें: नेहा आत्महत्या रोकथाम केंद्र - 044-24640050; आत्महत्या रोकथाम, भावनात्मक समर्थन और आघात सहायता के लिए आसरा हेल्पलाइन - +91-9820466726; किरण, मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास - 1800-599-0019, दिशा 0471- 2552056, मैत्री 0484 2540530, और स्नेहा की आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन 044-24640050।)

Tags:    

Similar News