नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 : शाहरुख खान और विक्रांत मैसी संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

'कटहल' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई जबकि रणवीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले।;

Update: 2025-08-01 14:03 GMT
राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड में हिंदी फिल्मों का दबदबा रहा

शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' और विक्रांत मैसी को फिल्म '12th फेल' को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। रानी मुखर्जी को "मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि विधु विनोद चोपड़ा की '12th फेल' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। The Kerala Story बनाने वाले सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार मिला।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में की गई। इस वर्ष उन फिल्मों को नामांकित किया गया था जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था।

हिंदी फिल्मों की अन्य कैटेगरी में अन्य प्रमुख विजेता रहे-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म मनोरंजन के लिए- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 

सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक- दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म)

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका-  शिल्पा राव (जवान) 

सर्वश्रेष्ठ छायांकन- प्रशांतनु मोहापात्रा (The Kerala Story) 

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- Animal (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप – श्रीकांत देसाई को फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।

इसके अलावा Sam Bahadur को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया जबकि सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का पुरस्कार भी इसी फिल्म को मिला।

बैकग्राउंड स्कोर में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनीमल’ को राष्ट्रीय पुरस्कार।

सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन – फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का गीत ‘धोड़ोरा बाजे रे’ को राष्ट्रीय पुरस्कार।

फिल्म ‘एनिमल’ को विशेष उल्लेख – एमआर राजकृष्णन को री-रिकॉर्डिंग मिक्सिंग के लिए।

Tags:    

Similar News