चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से तबाही, 47 मजदूर लापता

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-28 01:02 GMT

28th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates
2025-02-28 05:45 GMT

यूपी के संभल स्थित जामा मस्जिद की पुताई नहीं होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिर्फ सफाई की इजाजत दी है। अदालत में रंगाई-पुताई की अर्जी लगाई गई थी।

2025-02-28 04:22 GMT

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मोहम्मद इकबाल ने कहा कि कठुआ में सुबह-सुबह मेघा कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर/कर्मचारी उझ नदी में एक निर्माण स्थल पर बाढ़ में फंस गए। राजबाग से एक पुलिस दल, एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचा और उन सभी को बचाया। मजदूरों/कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।"

2025-02-28 04:20 GMT

तेलंगाना एसएलबीसी सुरंग ढहने की घटना | नागरकुरनूल: सुरंग से नवीनतम दृश्य, बचाव दल कटिंग मशीनों की मदद से छड़ों को काटते हुए बचाव अभियान जारी रखते हैं। 22 फरवरी को सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद आठ श्रमिक अंदर फंस गए थे।



2025-02-28 04:17 GMT

शेयर बाजार में आज भी गिरावट देखी जा रही है। मार्केट के खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए। लगातार सात दिनों से बाजार लाल निशान के साथ खुला।

2025-02-28 03:46 GMT

दिल्ली विधानसभा में आज कैग की दूसरी रिपोर्ट पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित है। 

2025-02-28 03:06 GMT

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में आज यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाया जाएगा। इसके लिए खास तरह की भट्ठी तैयार की गई है जिसका तापमान 850 डिग्री सेल्सियस होगा। 

2025-02-28 01:48 GMT

नेपाल के बाद तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 दर्ज की गई।

2025-02-28 01:09 GMT

पुणे बस बलात्कार मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे क्राइम ब्रांच की एक टीम हिरासत में लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वो पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव में छिपा हुआ था। 


2025-02-28 01:05 GMT

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उसका असर पटना में भी नजर आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। बता दें कि पिछले तीन दिनों में पूर्वी भारत के असम, बंगाल की खाड़ी में भी धरती डोल गई थी। 



Tags:    

Similar News