झारखंड में 1.45 लाख करोड़ का बजट पेश, मंईयां सम्मान योजना पर खास जोर

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-03-03 01:02 GMT

3rd March live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates
2025-03-03 08:27 GMT

झारखंड सरकार ने2500 किलोमीटर लंबी सड़कों और 200 पुलों के निर्माण का लक्ष्य। हेलीकॉप्टर शटल सेवा के तहत पतरातू घाटी समेत विभिन्न स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवा की सुविधा दी जाएगी। बिजली लोन माफी के लिए 5 करोड़ 9 लाख रुपये बिजली कर्ज़ माफी के लिए आवंटित किए गए हैं। नेतरहाट सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा।9,400 करोड़ रुपये की राशि बाल बजट के लिए निर्धारित, जिससे बच्चों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


2025-03-03 08:26 GMT

झारखंड सरकार ने  2029 तक 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। 

नए लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना

5 नई लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की योजना, जिससे उच्च कानूनी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

ट्राइबल यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव

आदिवासी समुदाय के लिए विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

अनुसूचित जाति परामर्शदात्री आयोग का गठन

झारखंड में SC समुदाय के विकास और कल्याण के लिए एक आयोग बनाया जाएगा।


2025-03-03 08:21 GMT

हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में 1.45 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

2025-03-03 07:38 GMT

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। खास बात यह है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने हाथ से लिखे बजट को पेश किया।

2025-03-03 02:02 GMT

हरियाणा के हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बड़ा खुलासी हरियाणा पुलिस आज कर सकती है। 

2025-03-03 01:16 GMT

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुए विवाद पर, एक अमेरिकी नागरिक, एलिजाबेथ ने कहा, "यूक्रेन (अमेरिका का) एक वफादार सहयोगी रहा है... हम हाल ही तक यूक्रेन के साथ खड़े रहे हैं और नए प्रशासन के आने के बाद से हमारा व्यवहार अपमानजनक रहा है।

2025-03-03 01:14 GMT

ऑस्कर्स 2025 की घोषणा हो चुकी है। Flow ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है।

2025-03-03 01:13 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर होंगे। गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक करेंगे। 

Tags:    

Similar News