CM आतिशी के ऑफिस में काम करने वाले शख्स के पास से मिला 5 लाख कैश, AAP ने बताया प्लांटेड

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-04 01:04 GMT
Live Updates - Page 3
2025-02-04 07:25 GMT

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं, "जब पता चला कि कुछ लोगों की जान चली गई है, उनके शव मोर्चरी और अस्पताल में पड़े हैं, तब सरकार ने अपने सरकारी हेलीकॉप्टर में फूल भरकर उन पर पुष्प वर्षा की। यह कैसी सनातनी परंपरा है?...भगवान जाने कितने चप्पल, कपड़े और साड़ियां पड़ी थीं और उन सबको जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवाया गया। कोई नहीं जानता कि उन्हें कहां फेंका गया। सब कुछ छुपाने के लिए ऐसा सुनने में आ रहा है कि कुछ दबाव और कुछ मीठा खिलाया जा रहा है ताकि उनकी खबर बाहर न आए।


2025-02-04 07:23 GMT

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की। जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की तो 17 घंटे बाद (राज्य) सरकार ने इसे स्वीकार किया। ये वो लोग हैं जो आज भी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सकते..."


2025-02-04 06:55 GMT

महाकुंभ हादसे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमलावर है। उन्होंने कहा कि लोग पुण्य कमाने गए थे। लेकिन अपनों की लाश लेकर लौटे। न जानें कितनी चप्पलें पड़ी थीं। सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई। 

2025-02-04 05:59 GMT

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरि वॉर रास आ रहा है। चीन पर उन्होंने 10 फीसद टैरिफ लगाया है, बदले में चीन की सरकार ने अमेरिकी उत्पादों पर 15 फीसद टैरिफ लगा दिया है। 

2025-02-04 04:22 GMT

रुपया कल ऑल टाइम गिरावट पर था। लेकिन आज रिकवरी के मोड में है। कल की भारी गिरावट के बाद निवेशक अब खरीदारी कर रहे हैं। 

2025-02-04 04:21 GMT

अमेरिका से आए ग्रीन सिग्नल का असर शेयर बाजार पर सकारात्मक असर नजर आ रहा है। बीएसई के 30 शेयरों में से 24 में उछाल है। सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। 

2025-02-04 03:45 GMT

गुजरात के बीजेपी विधायक करसन भाई सोलंकी की 57 साल की उम्र में निधन हो गया है, वो कैंसर से पीड़ित थे। 

2025-02-04 03:16 GMT

ओखला से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सच बात ये है कि ओवैसी ने मुस्लिमों की टॉप लीडरशिप को कमजोर किया है। 

2025-02-04 01:54 GMT

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर पहली फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो चुकी है। सी-17 से विमान के जरिए भारत वापसी की जा रही है। इस तरह से ट्रंप ने मास डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

2025-02-04 01:30 GMT

महाकुंभ से जुड़ी अफवाह फैलाने का आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर नेपाल के वीडियो को शेयर करने का आरोप है। 

Tags:    

Similar News