अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा, इन देशों के भी नागरिक थे सवार

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में भारत के अलावा अमेरिका, यूके, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक सवार थे। राहत व बचाव कार्य जारी है।;

Update: 2025-06-12 11:05 GMT

12 जून 2025, दिन- गुरुवार, जगह-अहमदाबाद का सरदाल वल्लभभाई एयरपोर्ट। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 171 रनवे से टेकऑफ कर चुकी थी। विमान जमीन से करीब 625 फीट ऊपर था उसी समय भयावह हादसा हुआ। विमान, आग के गोलों में बदल गया। विमान का एक हिस्सा एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाल और एक कनाडा का नागरिक था। 

भारतीय यात्री- 169

ब्रिटिश नागरिक- 53

पुर्तगाल- 7

क्रू मेंबर-१२

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे पर ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि तस्वीर देखकर ही दिल दहल जा रहा है। हमारा कंसुलेट लगातार भारतीय अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदना सभी पीड़ित परिवारों से है। इसके साथ ही पुर्तगाल ने कहा कि हम भारत सरकार से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। संकट की इस घड़ी में पीड़ितों तक तत्काल राहत पहुंचे यह बेहद जरूरी है। 

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि यह दुर्घटना अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हुई। एयर इंडिया पुष्टि करता है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे उड़ान भरने वाली इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

एयर इंडिया ने अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 स्थापित किया है।

Tags:    

Similar News