सुनीता विलियम्स की धरती पर लैंडिंग को लाइव देखेगी पूरी दुनिया

नौ महीने स्पेस सेंटर में फंसी रहने के बाद भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की घरती पर वापसी का काउंटडाउन शुरू हो गया। वो बुधवार तड़के लैंड करेंगी।;

Update: 2025-03-18 11:28 GMT

नौ महीने लंबा इंतजार अब खत्म होने को है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटने वाली हैं। वो धरती की ओर अपना सफर शुरू कर चुकी हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अकेली नहीं हैं। उनके साथ  क्रू मेंबर बूच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी हैं जोकि धरती पर लौट रहे हैं।

कितने बजे लैंडिंग?

बताया जा रहा है कि सुनीता विलियम्स भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के धरती पर आएंगी। सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की वापसी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से हो रही है।

सुनीता विलियम्स को लेकर ड्रैगन क्राफ्ट भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के 3:27 बजे लैंड करेगा। उन पलों को पूरी दुनिया देख सकेगी क्योंकि दुनियाभर में इसके लाइव प्रसारण का इंतजाम किया गया है।

रविवार को पहुंचा था ड्रैगन कैप्सूल

सुनीता विलियम्स को लेने स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर ISS पर पहुंचा था। नासा ने फाल्कन 9 रॉकेट से क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। यह मिशन ISS पर नए क्रू को पहुंचाने के लिए था।

इससे विलियम्स और उनकी टीम को वापस आने के लिए क्रू ड्रैगन मिल गया। इसके बाद वापसी की प्रक्रिया सोमवार शाम शुरू हुई, जब क्रू ड्रैगन का दरवाजा बंद किया गया। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हो गया और पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी।

लैंडिंग के बाद क्या होगा?

सुनीता विलियम्स समेत सभी क्रू मेंबर की जब धरती पर सकुशल लैंडिंग हो जाएगी तो सभी को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास ले जाया जाएग। यहां उनका मेडिकल चेकअप होगा।

इसके बाद उन्हें पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में मदद करने के लिए रिकवरी प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। साथ ही उनसे मिशन की जरूरी जानकारी भी ली जाएगी।

भारत की बेटी को मोदी का पत्र

भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर जारी हुई है। सुनीता विलियम्स के नाम पीएम मोदी ने ये चिट्ठी इसी महीने १ मार्च को लिखी थी।

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से मुलाकात की थी और सुनीता के लिए लिखा पत्र उन्हें सौंपा था।

अपने पत्र में उन्होंने कहा, "भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिल के करीब हैं। यह पत्र 1.4 अरब भारतीयों के गौरव का प्रतीक है, हमें आप पर और आपके काम पर गर्व है।"

Tags:    

Similar News