रात को पेट दर्द या गैस से रहते हैं परेशान तो डिनर में ना करें ये काम

अक्सर रात को पेट दर्द, गैस या अपच की समस्या हो जाती है... या खट्टी डकारें (Acidic Burp) परेशान करती हैं तो इसका अर्थ है कि आप डिनर में ये गलती कर रहे हैं...;

Update: 2025-04-19 20:46 GMT
मेनली इस वजह से रात को होता है पेट दर्द

Stomach Ache At Night: रात को सोते समय पेट में अचानक दर्द होना या बहुत अधिक गैस (Gas) बनने के कारण असहज होना। या फिर खट्टी डकारों (Acidic Burp) के कारण नींद टूटना या पेट फूलने जैसी समस्या के चलते बेचैन होना। अगर आप इनमें से कोई भी समस्या से ग्रसित हैं या अक्सर इन्हें फेस करते हैं तो इस बात का सीधा-सा इशारा इस तरफ है कि आपके डिनर में कुछ तो गड़बड़ है! यहां जानें कि ये गड़बड़ क्या है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए...


क्यों होता है रात को पेट दर्द?

यदि आपको हर दिन या अक्सर रात को सोते समय अचानक से पेट दर्द होता है और आपको कोई गंभीर बीमारी भी नहीं है। तो इस दर्द का कारण डिनर यानी रात के भोजन में खाया गया गलत खाना हो सकता है। जी हां, जो लोग रात को वात बढ़ाने वाला भोजन करते हैं, उन्हें अक्सर लेट नाइट में पेट दर्द या बेचैनी के कारण परेशान होना पड़ता है। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर वात बढ़ाने वाला फूड होता क्या है? तो ऐसे फूड्स जिन्हें खाने के बाद पेट में गैस अधिक बनती है, इन्हें आयुर्वेद में वात वर्धक फूड्स माना जाता है। रात को इन फूड्स को खाकर जब आप सोने चले जाते हैं तो इनका पाचन ठीक से नहीं हो पाता और पेट में बन रही गैस भी सही से रिलीज नहीं हो पाती। इस कारण अचानक से पेट दर्द या क्रैप्स की समस्या हो सकती है। (Foods must not be eaten in dinner)


कौन-से फूड होते हैं वात वर्धक?

वात यानी वायु। ऐसे फूड्स जिन्हें खाने के बाद पचाने में आंतों को बहुत अधिक समय लगता है, उन्हें वात वर्धक फूड्स की श्रेणी में माना जाता है। इन फूड्स की लिस्ट तो काफी लंबी है। लेकिन हम भारतीय जिन फूड्स को आमतौर पर खाते हैं और जो इस कैटिगरी में आते हैं, उनमें मुख्य रूप से ये भोज्य पदार्थ शामिल हैं...

राजमा

दाल-मखनी

छोले

चने

चने की दाल

मशरूम

लोबिया

अरबी इत्यादि।


और किन फूड्स के कारण होता है पेट दर्द?

इन फूड्स के अलावा कुछ और फूड्स भी हैं, जिन्हें रात में खाने से पेट दर्द हो सकता है या जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। ये सभी फूड्स वात वर्धक फूड्स की कैटिगरी में नहीं आते लेकिन इनके अलग-अलग गुणों के कारण दिन में इन्हें खाना जितना हेल्दी होता है, रात के समय इनका सेवन उसी तरह शरीर में दर्द की समस्या के बढ़ने की वजह बन सकता है। इन फूड्स में मुख्य रूप से शामिल हैं- दही, खीरा, मूली, कटहल, अरहर की दाल इत्यादि।


डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन (Best Food Options For Dinner At Home)

रात का भोजन हमेशा ही हल्का होना चाहिए। यानी इस मील में आपको हैवी और डीप फ्राइड चीजों से बचना चाहिए। साथ ही मैदा से बने फूड्स खाने का भी परहेज करना चाहिए। अब आपके मन में ये सवाल आएगा कि आखिर हल्का भोजन होता क्या है? तो ऐसे फूड्स, जो आसानी से पच जाते हैं, उन्हें हल्के भोजन की श्रेणी में रखा जाता है। इनमें शामिल हैं...

खिचड़ी

मूंग-मसूर की दाल

दलिया

सब्जी-चपाती

ताहिरी (चावल और सीजनल सब्जियों से बनी लिक्विड खिचड़ी)

उड़द की दाल विद देसी घी (दाल में हींग का तड़का जरूर लगा हो)

लौकी, तौरी, टिंडा, बैंगन, फलियां

उबली हुई सलाद

चिल्ला

साउथ इंडियन फूड्स (इडली-सांभर, उपमा, डोसा इत्यादि)

इन फूड्स को सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए तो आपको पेट दर्द, गैस, अपच, सुबह प्रेशर बनने में दिक्कत, बाथरूम में अधिक समय लगना इत्यादि समस्याओं से नैचुरली छुटकारा मिल सकता है।


डिसक्लेमर- यह आर्टिकल जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी सलाह को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें।

Tags:    

Similar News