रिहाई के बाद सरकार से खुद की विदाई, अरविंद केजरीवाल ने उठाया पर्दा

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहाई के बाद इस्तीफा क्यों दिया। यह ऐसा सवाल है जिसकी जिज्ञासा आम लोगों को थी।

By :  Lalit Rai
Update: 2024-10-16 08:56 GMT

Arvind Kejriwal News:  अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम हुआ करते थे। लेकिन अब वो अपनी पार्टी यानी आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं। कथित शराब घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर है। यह सवाल सभी लोग पूछा करते थे कि जो केजरीवाल भ्रष्टाचार की छींट पड़ने पर कुर्सी को लात मारने की बात कहते थे। लेकिन उनके सुर तब बदल गए जब भ्रष्टाचार का सिर्फ गंभीर आरोप लगा। बल्कि जेल में 177 दिन गुजारने पड़ गए। जब अरविंद केजरीवाल जेल गए तो उन्होंने नैतिकता के उच्चतम मानदंड को किनारे करते हुए राजनीतिक साजिश का एंगल खोज लिया। हालांकि अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि जेल से रिहाई के बाद सरकार से खुद के बिदाई का फैसला क्यों किया।

दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। दिल्ली की गद्दी पर आम आदमी पार्टी पिछले 10 साल से काबिज है। आम आदमी पार्टी की नजर चौथी बार दिल्ली की गद्दी पर है लिहाजा चुनौती भी कम नहीं है। उन्हीं चुनौती से पार पाने के लिए आम ने जनसंपर्क अभियान के जरिए औपचारिक तौर पर चुनावी प्रचार का आगाज किया। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने 10 साल तक क्या किया. क्या करने वाले हैं। 

इस वजह से दिया इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा केंद्र की सरकार उनके हर काम को बंद करने के फिराक में जो दिल्ली की जनता के लिए है। वो हर काम में अड़चन लगा रहे हैं जिसमें आपका हित सीधा जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे पर भी बात की। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार और बीजेपी ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया है, जेल में डालने का काम किया। उनके पास यह विकल्प था कि वो इस्तीफा दे सकते थे। उनके लिए कुर्सी कभी प्यारी नहीं रही। लेकिन उस वक्त इस्तीफा देने का मतलब होता कि बीजेपी के लोग यह प्रचार करते कि अरविंद केजरीवाल दोषी हैं। लिहाजा वो अदालत के निर्णय का इंतजार कर रहे थे। उन्हें ऐसा लगता था कि न्याय के मंदिर से फैसला आने दो और उसके हिसाब से आगे निर्णय करेंगे। आप सभी लोग जानते हैं कि किस तरह से देश की सर्वोच्च अदालत ने जांच एजेंसियों को फटकार लगाई। जब अदालत ने उन्हें जेल में नहीं रखने का फैसला किया तो उन्हें लगा कि यह सही समय होगा जब वो पूरी तरह से बिना किसी बंधन के जनता के बीच में हों। 

Tags:    

Similar News