बिहार के बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई, लेकिन सवाल भी किसकी थी एके-47

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को यूएपीए केस में पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है।

By :  Lalit Rai
Update: 2024-08-14 07:15 GMT

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। एके 47 केस में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। सबूतों के अभाव में उन्हें अदालत ने पाक साफ बताया। ये बात अलग है कि निचली अदालत ने सजा सुनाई थी। अब इस फैसले के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अनंत सिंह पर यूएपीए यानी गैर कानूनी गतिविधियों अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। निचली अदालत ने उन्हें 10 साल की सजा भी सुनाई थी। यहां बता दें कि पिछले महीने ही वो 15 दिन की परोल पर आए थे। अनंत सिंह, मोकामा विधानसभा से चार बार विधायक भी रहे हैं। हालांकि दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिए गए थे। 

Similar News