भाजपा ने किया बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता और विजय सिन्हा उप नेता बने

चुनाव में मिली प्रचंड जीत का बड़ा कारण विभिन्न जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है। पार्टी इस सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी सशक्त करने के लिए अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार चुन रही है।

Update: 2025-11-19 07:52 GMT
Click the Play button to listen to article

BJP Legislature Party leader: भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता और उपनेता के पद पर नियुक्ति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई विधानमंडल दल की बैठक में की गई। इस निर्णय के साथ साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री पद पर प्रमुख चेहरा सम्राट चौधरी होंगे, जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय सिन्हा का नाम बरकरार रहेगा।

पार्टी का संदेश और रणनीति

दोनों नेताओं के चयन से भाजपा ने यह संदेश दिया है कि सरकार में पार्टी की भागीदारी और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी होगी। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के प्रस्तावक पार्टी के वरिष्ठ विधायक रहे, जिनमें प्रेम कुमार, राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेन्द्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। भाजपा के अंदर माना जा रहा है कि बिहार की सामाजिक और जातीय संरचना को ध्यान में रखते हुए इन पदों पर सहमति बनाई गई है।

सामाजिक समीकरण और चुनावी जीत

चुनाव में मिली प्रचंड जीत का बड़ा कारण विभिन्न जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है। पार्टी इस सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी सशक्त करने के लिए अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार चुन रही है। भाजपा की रणनीति स्पष्ट है कि हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले, ताकि सरकार पर सभी की भागीदारी का असर दिख सके।

Tags:    

Similar News