दिल्ली-NCR में शीत लहर तेज, पारा 6.4° तक गिरा; दो दिन बाद छा सकता है घना कोहरा
दिल्ली-NCR में ठंड ने अचानक करवट ली, तापमान 6.4° तक गिरा और icy हवाओं ने कंपकंपी बढ़ाई; IMD ने 5 दिसंबर से शीत लहर और 6 दिसंबर से घने कोहरे की चेतावनी दी।
By : The Federal
Update: 2025-12-04 02:17 GMT
Weather Report : दिल्ली-NCR में सर्दी ने अचानक तेज रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार की सुबह राजधानी ठंड से काँप उठी । बर्फीली हवाओं ने लोगों को बाहर निकलते ही ठिठुरा दिया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा है।
बुधवार को भी ठंड का प्रकोप देखने को मिला था, जब अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में यह दिसंबर का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। IMD के मुताबिक 5 दिसंबर से NCR में शीत लहर और तेज होगी, जबकि 6 दिसंबर से घना कोहरा दिल्ली को सफ़ेद चादर में लपेट सकता है।
उत्तर भारत का हाल: लेह जम गया, कश्मीर बर्फीला, मैदानों में हाड़ कंपाने वाली ठंड
अगर देश के सबसे ठंडे इलाके की बात करें तो लेह -7.4° पर ठिठुर रहा है।
श्रीनगर का पारा -1.5° पर पहुंच चुका है।
शिमला सुबह की धूप में भी 10.4° से ऊपर नहीं उठ पाया।
मैदानी इलाकों में भी छूटी कंपकंपी
चंडीगढ़: 8°
जयपुर: 11.2°
लखनऊ: 11°
पंजाब में भी बढ़ रहा ठंड का प्रकोप
पंजाब में सर्दी ने जैसे कहर ढा दिया हो
फरीदकोट: 2.6°
बठिंडा: 4°
अमृतसर: 5.3°
पटियाला: 5°
लुधियाना: 5.4°
फिरोजपुर: 5.2°
यहां सुबह-सुबह कोहरा और ठंडी हवा लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन रही है।
गुरुग्राम बना ‘NCR का सबसे ठंडा शहर’, तापमान 3.5°
हरियाणा में गुरुग्राम के पारे '3.5 डिग्री सेल्सियस' ने ठंड का नया रिकॉर्ड बना डाला ! यह NCR का सबसे ठंडा शहर बन गया।
हिसार — 4°
करनाल — 5.6°
नारनौल — 5.3°
सिरसा — 6.4°
रोहतक — 6°
चंडीगढ़ — 5.4°
बड़े शहरों का मौसम:
नोएडा: 10°
गुरुग्राम: 8°
गाजियाबाद: 11°
लखनऊ: 10°
प्रयागराज: 13.8°
बरेली: 8°
गोरखपुर: 12.4°
झांसी: 12.8°
मेरठ: 18.8°
मुंबई: 25° (समंदर के पास राहत)
IMD Weather Warning
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 3, 2025
Isolated heavy to very heavy rainfall likely over north coastal Tamil Nadu, Kerala, Coastal Andhra Pradesh & Yanam, Rayalaseema on 03rd December.#IMDWeatherWarning #TamilNaduRain #HeavyRainAlert #StaySafe #WeatherUpdate #TravelAdvisory #RainySeason… pic.twitter.com/3Q1CeNsenJ
दक्षिण भारत में बारिश का का कहर - IMD की चेतावनी
उत्तर भारत जहां ठंड से कांप रहा है, वहीं दक्षिण में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र और रायलसीमा में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।