चुनाव नहीं पास, दिल्ली में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा कैसे बने ख़ास ?

कांग्रेस ने वोटर अधिकार रैली की शुरुआत दिल्ली में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से की, जिसमें आम जनता कम और कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा दिखी.;

Update: 2025-09-11 13:01 GMT

Delhi Congress Voter Adhikar Yatra : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा संजय चौक से 25 फुटा रोड पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारों के साथ निकाली गई। हालांकि दिल्ली में इस शुरुआती यात्रा में भीड़ कम दिखाई दी, लेकिन तंग गलियों में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने प्रदेश इकाई की लाज जरुर बचा ली। कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया।

यात्रा में क्या हुआ

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा का आगाज़ किया लेकिन ये आगाज़ कोई ख़ास नहीं रहा. मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से शुरू की गयी ये यात्रा संजय चौक से शुरू हुई। समय रखा गया दोपहर 3:30 बजे लेकिन दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव कुछ देरी से पहुंचे लगभग एक घंटे से ज्यादा की देरी. इसकी वजह शायद बहुत ज्यादा भीड़ का न जुटना भी हो सकता है। लगभग 25 फुटा रोड पर दोनों ओर दुकानें ( थोड़ा अतिक्रमण भी ) के बीच यात्रा शुरू की गयी। लोगों की भीड़ कम लेकिन तंग जगह पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल बन गया।

यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग के साथ मिलकर दिल्ली में “वोट चोरी” की साजिश कर रही है। यादव ने कहा,

“बिहार की तरह दिल्ली में भी कांग्रेस भाजपा की इस साजिश को बेनकाब करेगी और गरीब तबके के वोट कटने की कोशिशों को नाकाम बनाएगी।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “आप” ने 11 साल से दिल्लीवासियों को गुमराह किया है, जबकि भाजपा खोखले वादों से जनता को ठग रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बोलते हुए यादव ने कहा कि वे घोषणाएँ तो करती हैं, लेकिन लोगों की समस्याएँ हल करने में नाकाम रही हैं।

आप ने कांग्रेस पर उठाये सवाल

वहीँ कांग्रेस की इस यात्रा पर आम आदमी पार्टी की तरफ से सवाल खड़े किये गए. आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस अब जो ये आरोप दिल्ली में लगा रही है, वो दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय चुप क्यों थी? उस समय जब आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था तो कांग्रेस कुछ बोली क्यों नहीं? क्या भाजपा को फायदा पहुँचाने के लिए?

वहीँ आप के ही कुछ नेता ये भी कह रहे हैं कि इस समय जब दिल्ली में न तो विधानसभा और न ही MCD चुनाव नजदीक हैं तो फिर कांग्रेस इस तरह की यात्रा क्यों निकाल रही है तो, इसका सीधा जवाब है राहुल गाँधी को खुश करने के लिए। मुस्तफाबाद में जिस तरह से यात्रा के प्रति लोगों में नीरसता दिखी है, नहीं लगता कि कांग्रेस दिल्ली में अब कोई दूसरी जगह यात्रा निकालेगी।

Tags:    

Similar News