JNU Election 2025: यूनाइटेड लेफ्ट का दबदबा, ABVP ने संयुक्त सचिव पद जीता

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। इस चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट का दबदबा रहा।;

Update: 2025-04-28 01:16 GMT
JNU Election 2025: यूनाइटेड लेफ्ट का दबदबा, ABVP ने संयुक्त सचिव पद जीता
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों में लेफ्ट का दबदबा कायम रहा।
  • whatsapp icon

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर यूनाइटेड लेफ्ट (AISA-DSF गठबंधन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल पैनल की तीन प्रमुख सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) पद पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

प्रेसिडेंट बने नीतीश कुमार

अध्यक्ष पद के लिए एआईएसए (AISA) के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 1702 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा (एबीवीपी) को 1430 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल 48 उम्मीदवार मैदान में थे।

उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी लेफ्ट की जीत

उपाध्यक्ष पद पर डीएसएफ (DSF) की मनीषा ने जीत दर्ज की। मनीषा को 1150 वोट मिले, जबकि एबीवीपी की नीतू को 1116 वोट प्राप्त हुए।महासचिव पद पर भी यूनाइटेड लेफ्ट के उम्मीदवार मुन्तेहा फातिमा (DSF) ने बाजी मारी। उन्हें 1520 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के कुणाल राय को 1406 वोट हासिल हुए।

संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी का कब्जा

संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। वैभव मीना (एबीवीपी) ने 1518 वोट प्राप्त कर यह पद अपने नाम किया।इसके अलावा, काउंसिलर चुनावों में भी एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 में से 23 सीटें जीत लीं। यह 1999 के बाद से एबीवीपी का जेएनयू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

70 प्रतिशत मतदान, 5,500 छात्रों ने डाले वोट

25 अप्रैल को हुए छात्र संघ चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल मिलाकर करीब 5,500 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Tags:    

Similar News