Bypoll Results 2025 Live: नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत की जीत

चार राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना जारी है। इन सीटों पर नतीजों को जानने के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।;

Update: 2025-06-23 03:44 GMT

Bypoll Results 2025 Live: चार राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना जारी है। इन सीटों पर नतीजों को जानने के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates
2025-06-23 08:35 GMT

नीलांबुर उपचुनाव में सीपीआई-एम को झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस/यूडीएफ के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने जीत दर्ज की है। 

2025-06-23 08:15 GMT
गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव में सोमवार (23 जून) को आप के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के किरीट पटेल को 17,500 से अधिक मतों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार नितिन रनपारिया की जमानत जब्त हो गई और वे इटालिया और पटेल के बाद तीसरे स्थान पर रहे। 19 जून को हुए उपचुनाव में जूनागढ़ जिले में स्थित विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। 
2025-06-23 07:05 GMT

गुजरात की कड़ी (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र छाबड़ा ने 33,000 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। भाजपा की यह निर्णायक बढ़त पार्टी के पारंपरिक गढ़ में उसकी पकड़ को और मज़बूत करती है।

2025-06-23 07:04 GMT

गुजरात के विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने अब तक के 17 राउंड की गिनती में 14,406 वोटों की बढ़त बना ली है। यह AAP के लिए राज्य में एक मजबूत उपस्थिति का संकेत हो सकता है।

2025-06-23 07:03 GMT

नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत 13वें राउंड की मतगणना के बाद 8493 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के अभी 6 राउंड शेष हैं। शुरुआती रुझानों से संकेत मिलता है कि कांग्रेस इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।

2025-06-23 05:17 GMT
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना जारी है। पंजाब के लुधियाना वेस्ट में आप के संजीव अरोड़ा आगे हैं। वहीं गुजरात में बदलाव हुआ है। बीजेपी, कादी के साथ विसावदर सीट पर भी आगे है। 
2025-06-23 04:39 GMT

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना जारी है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा आगे हैं वहीं गुजरात की विसावदर सीट से भी आप आगे हैं। बता दें कि इन दोनों सीटों पर पहले आप की कब्जा था। 

2025-06-23 03:47 GMT

केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे  से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने बढ़त बना ली है। वे सीपीआई(M) के उम्मीदवार एम. स्वराज से 212 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2025-06-23 03:46 GMT

गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के तहत मतगणना की प्रक्रिया जारी है।  शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। 19 जून को गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था। अब इन सीटों के परिणाम तय करने के लिए मतों की गिनती पूरे सुरक्षा प्रबंधों के साथ की जा रही है।

2025-06-23 03:45 GMT

पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में बैलेट पेपर की गिनती पूरी कर ली गई है, जबकि अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से डाले गए वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। हर राउंड के बाद वोटों के आंकड़े जारी किए जाएंगे और अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

Tags:    

Similar News