हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 8 बच्चों समेत 17 की मौत
Breaking News: देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।;
18th May live news: : देश और दुनिया की उन खबरों के बारे में बताएंगे जिनसे आप का सीधा सरोकार है। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
हैदराबाद के चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, आग की घटना के बाद कई लोग इमारत में फंस गए थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को न्यूयॉर्क में एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ जब मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के समय जहाज में कुल 277 लोग सवार थे। टक्कर की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है।
पीएसएलवी-सी61 के प्रक्षेपण पर इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा, "...तीसरे चरण के संचालन के दौरान हम एक अवलोकन देख रहे हैं और मिशन पूरा नहीं हो सका। विश्लेषण के बाद हम वापस आएंगे।
चेनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के ताजा दृश्य। बांध का एक गेट खुला हुआ दिख रहा है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशी और एक भारतीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज की गई।