हमले के बाद ट्रंप का अमेरिका के नाम संबोधन, ईरान को कहा "मिडिल ईस्ट का गुंडा", फिर हमले की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार रविवार सुबह लगभग 7.30 बज व्हाइट हाउस से अपने देश को संबोधित किया और इस हमले के बारे में जानकारी दी।;

Update: 2025-06-22 02:22 GMT
ईरान पर हमले के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रात शनिवार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 7.30 बजे) अपने देश को संबोधित किया और इस हमले की डीटेल सामने रखी। ट्रंप ने लगभग 4 मिनट तक अपनी बात कही।

ट्रंप ने कहा, "हमारा उद्देश्य था ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और उस परमाणु खतरे को समाप्त करना, जो दुनिया के नंबर एक आतंक के प्रायोजक देश की ओर से सामने आ रहा था। आज रात, मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता रहे हैं। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।”

ट्रंप ने कहा, "ईरान पिछले 40 वर्षों से अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत कहता आ रहा है। मिडिल ईस्ट का गुंडा बन चुका ईरान अब शांति का रास्ता अपनाए।"

उन्होंने ईरान को चेतावनी दी, "अगर जल्दी शांति नहीं आई, तो हम अन्य लक्ष्यों को भी सटीकता, गति और कौशल के साथ निशाना बनाएंगे।"

इस संबोधन के दौरान ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति वांस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे।


Tags:    

Similar News