
Delhi Budget 2026 Live Update : CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश किया, जानिए किसको क्या मिला?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ-
Delhi Budget 2026 Live Update : राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। 'विकसित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली' के विजन के साथ पेश होने वाला यह बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों की उम्मीदों का आईना माना जा रहा है। बजट पेश करने से पहले सदन में हलचल तेज रही, जहाँ एक तरफ विकास के दावों की गूँज सुनाई दी, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के बहिष्कार और सुरक्षा चुनौतियों ने माहौल को गरमा दिया।
इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए द फेडरल देश के साथ
Live Updates
- 24 March 2026 11:52 AM IST
सीवर और पानी के लिए पिछले वर्ष 9000 करोड़ का बजट
सीएम ने कहा कि सीवर और पानी के लिए पिछले वर्ष 9000 करोड़ का बजट रखा गया था। नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए इस वर्ष भी 9000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
- 24 March 2026 11:52 AM IST
दिल्ली में नालों पर सोलर पैनल लगाएंगे
सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली में नालों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। कई नई पार्किंग तैयार की जा रही हैं।
- 24 March 2026 11:51 AM IST
बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करेंगे
दिल्ली को 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए 3942 करोड़ का बजट दिया जाएगा। बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- 24 March 2026 11:43 AM IST
दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपये
सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली के बजट में इस बार सभी विधायकों को क्षेत्र में विकास के लिए 350 करोड़ रुपये रखे गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के लिए पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- 24 March 2026 11:42 AM IST
DDA संग मिल पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर साइकिल ट्रैक बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने नए सचिवालय का काम करेगी और कर्मचारियों के लिए सरकारी विभाग बनाएगी और मंत्रालय को बेहतर करेंगे। डीडीए के साथ मिलकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर साइकिल ट्रैक बनायेंगे।
- 24 March 2026 11:42 AM IST
750 KM सड़कों की मरम्मत पर 1392 करोड़ खर्च किए जाएंगे
सीएम ने बताया कि दिल्ली में सड़क नेटवर्क को बेहतर और धूल मुक्त करने के लिए 750 किलोमीटर सड़क पर काम होगा। इसके लिए 1392 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- 24 March 2026 11:41 AM IST
अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए दिए 800 करोड़ रुपये
बजट में अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे गए हैं। गांवों के लिए 787 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
- 24 March 2026 11:41 AM IST
देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में दिल्ली की अर्थव्यवस्था को अब लाभ मिल रहा है। प्रति व्यक्ति आय पांच लाख से ज्यादा पहुंच चुकी है। देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है।
- 24 March 2026 11:40 AM IST
दिल्ली का बजट और बढ़ा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अगल वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछली बार एक लाख करोड़ का बजट पेश किया था।
- 24 March 2026 11:40 AM IST
21 फीसदी बजट ग्रीन बजट होगा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जरूरतों को समझते हुए ग्रीन बजट बनाया है। हर नीति में पर्यावरण को ध्यान में रखा गया है। 21 फीसदी बजट ग्रीन बजट होगा जो पर्यावरण को बेहतर करने में खर्च होगा। इस बजट के दस फोकस क्षेत्र हैं।
Next Story

