शेयर बाजार में नया इतिहास, निफ्टी ने छुआ अब तक का सबसे ऊंचा स्तर
भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखी। निफ्टी 26,295.55 पर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, जबकि सेंसेक्स भी ऐतिहासिक स्तर के करीब पहुंचकर निवेशकों में उत्साह बढ़ा रहा है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज अपने प्रदर्शन से नया इतिहास रच दिया। बीते एक साल से बाज़ार अपने पुराने रिकॉर्ड हाई के नीचे कारोबार कर रहा था, लेकिन बुधवार के सत्र में मार्केट ने सभी अनुमान तोड़ते हुए नया शिखर हासिल कर लिया।
निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड हाई
आज के कारोबार में निफ्टी करीब 90 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 26,295.55 के स्तर पर पहुंच गया। यह न केवल दिन का उच्च स्तर था, बल्कि निफ्टी 50 इंडेक्स का नई सर्वकालिक ऊंचाई (All-Time High) भी है।
पिछले वर्ष सितंबर में निफ्टी का रिकॉर्ड हाई 26,277.35 था, जिसे आज निफ्टी ने पीछे छोड़ दिया और इतिहास रच दिया।
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड के करीब
हालांकि सेंसेक्स ने अभी तक अपना नया रिकॉर्ड हाई नहीं छुआ है, लेकिन वह भी लगभग उसी स्तर के आसपास पहुंच चुका है। आज सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 85,912.94 पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका पिछला रिकॉर्ड स्तर 85,978.25 अंक है।सेंसेक्स के इस स्तर तक पहुंचने से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है और बाज़ार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
क्यों बढ़ा बाजार?
मजबूत वैश्विक संकेतों, घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार और निवेशकों के बढ़ते विश्वास ने बाजार की तेजी को गति दी। विशेषज्ञों का मानना है कि निफ्टी के नए रिकॉर्ड के बाद सेंसेक्स भी जल्द ही अपना सर्वकालिक हाई छू सकता है।