तीसरी बार एनडीए पर भरोसा ऐतिहासिक उपलब्धि, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

By :  Lalit Rai
Update: 2024-06-04 00:26 GMT
Live Updates - Page 4
2024-06-04 05:27 GMT

छिंदवाड़ा से नकुल नाथ पीछे

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के बंटी साहू आगे हैं.

2024-06-04 05:25 GMT

डॉयमंड हॉर्बर से अभिषेक बनर्जी आगे

पश्चिम बंगाल में टीएमसी 22 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं डायमंड हॉर्बर से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी 1 लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.ड

2024-06-04 05:05 GMT

मंडी से कंगना रनौत आगे

मंडी में कंगना रनौत 20 हजार वोट से आगे हैं वहीं नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज आगे हैं. राज बब्बर गुरुग्राम की सीट से आगे हैं लेकिन पवन सिंह काराकाट और दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से पीछे हैंमंडी

2024-06-04 04:58 GMT

तेलंगान के चुनावी रुझान

तेलंगाना लोकसभा अपडेट- इन सीटों पर कैंडिडेट आगे चल रहे हैं

  • पेड्डापल्ली - गद्दाम वामशी कृष्णा - कांग्रेस
  • वारंगल - कडियाम काव्या - कांग्रेस
  • महबूबनगर - वामशी कृष्णा - कांग्रेस
  • भुवनगिरी - चामाला किरण कुमार रेड्डी - कांग्रेस
  • नलगोंडा - रघुवीर रेड्डी - कांग्रेस
  • खम्मम - आरएसघुरमा रेड्डी
  • नगरकुरनूल- मल्लू रवि - कांग्रेस
  • महबूबाबाद - बलराम नायक कांग्रेस
  • जहीराबाद - सुरेश शेतकर - कांग्रेस
  • चेवेल्ला - कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी - भाजपा
  • करीमनगर - बंदी संजय कुमार - भाजपा
  • मलकाजगिरी - इटेला राजेंद्र - भाजपा
  • सिकंदराबाद - किशन रेड्डी (केंद्रीय मंत्री) - भाजपा
  • निजामाबाद - दारमापुरी अरविंद - भाजपा
  • आदिलाबाद - गोदेम नागेश - भाजपा
  • हैदराबाद - सलुद्दीन ओवाईसी - एमआईएम
  • मेडक- रघुराम रेड्डी - बीआरएस

2024-06-04 04:55 GMT

पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझान

पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझान- ये कैंडिडेट अपने निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रहे हैं.

  • आसनसोल: एसएस अहलूवालिया (भाजपा)
  • बहरामपुर: अधीर चौधरी (कांग्रेस)
  • कृष्णानगर: अमृता रॉय (भाजपा)
  • डायमंड हार्बर: अभिषेक बनर्जी (टीएमसी)
  • घाटल: दीपक अधिकारी (टीएमसी)
  • मेदिनीपुर: अग्निमित्रा पॉल (भाजपा)
  • बालुरघाट: सुकांत मजूमदार (भाजपा)
  • बोंगांव: शांतनु ठाकुर (भाजपा)
  • बशीरहाट: रेखा पात्रा (भाजपा)
  • बर्धमान-दुर्गापुर: कीर्ति आजाद (टीएमसी)
  • हुगली: लॉकेट चटर्जी (भाजपा)
  • कोंताई: सौमेंदु अधिकारी (भाजपा)
  • तमलुक: अभिजीत गांगुली (भाजपा)

ये उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं

  • बर्धमान-दुर्गापुर: दिलीप घोष (भाजपा)
  • मेदिनीपुर: जून मलैया (टीएमसी)
  • आसनसोल: शत्रुघ्न सिन्हा (टीएमसी)
  • मुर्शिदाबाद: मोहम्मद सलीम (सीपीएम)

2024-06-04 04:50 GMT

काराकाट में उपेंद्र सिंह कुशवाहा पीछे

बिहार के काराकाट में उपेंद्र सिंह कुशवाहा और पवन सिंह दोनों पीछे चल रहे हैं. यहां पर आरजेडी कैंडिडेट आगे चल रहे हैं.

2024-06-04 04:26 GMT

यूपी और बिहार में इंडिया गठबंधन आगे

देश के सबसे बड़े सूबों में एक यूपी में एनडीए का प्रदर्शन इंडिया गठबंधन से पीछे चल रहा है, वहीं बिहार में आरजेडी बेहतर कर रही है..

2024-06-04 03:53 GMT

शेयर बाजार पर असर

रुझानों के बीच शेयर बाजार में धड़ाम से गिरा. सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं अडानी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है.

2024-06-04 03:47 GMT

यूपी में एनडीए- इंडी ब्लॉक में कड़ी टक्कर

रुझानों के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 39 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. यहां पर समाजवादी पार्टी 20 और कांग्रेस 6 सीट पर आगे चल रही है.

2024-06-04 03:29 GMT

रुझानों में एनडीए को बहुमत

देश की सभी 543 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं रुझानों में मोदी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक एनडीए का आंकड़ा 300 के पार है.

Tags:    

Similar News