क्या 'कृष 4' में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा?

न्यूयॉर्क में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खास मुलाकात के बाद फैंस को 'कृष 4' को लेकर जागी उम्मीदें;

Update: 2025-04-12 17:14 GMT
न्यूयॉर्क में ऋतिक, प्रियंका और निक की मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड।

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अमेरिका टूर पर हैं और इसी दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी 'कृष' को-स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस से मुलाकात की। यह खबर तब सामने आई जब एक फैन मीट के दौरान ऋतिक ने इस मुलाकात का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने निक जोनस का ब्रॉडवे शो The Last Five Years देखा और इसकी खूब तारीफ भी की।

फैंस को जगी ‘कृष 4’ की उम्मीद

इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या प्रियंका एक बार फिर 'कृष 4' में ऋतिक के साथ नजर आएंगी। कई फैंस ने कमेंट किया— “क्या प्रियंका वापसी कर रही हैं कृष 4 में?” और “ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी?”।

ऋतिक ने की निक की तारीफ

एक वीडियो क्लिप में ऋतिक कहते हैं, "कल रात मैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ था। हमने उनका ब्रॉडवे शो देखा, जो वाकई शानदार था। निक उसमें कमाल के लगे। हमें बातचीत में पता चला कि वो न्यू जर्सी से हैं।" इस वीडियो ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।

‘कृष 4’ में ऋतिक की डेब्यू डायरेक्शन

बीते महीने, राकेश रोशन ने यह घोषणा की थी कि ‘कृष 4’ का निर्देशन अब खुद ऋतिक रोशन करेंगे। इस फिल्म को राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। राकेश ने एक पोस्ट में लिखा था, “25 साल पहले मैंने ऋतिक को एक्टर के तौर पर लॉन्च किया था, अब 25 साल बाद उसे एक डायरेक्टर के रूप में लॉन्च कर रहा हूं। कृष 4 हमारा सबसे बड़ा सपना है।”

क्या प्रियंका की वापसी होगी?

प्रियंका चोपड़ा ने पहले 'कृष' (2006) और 'कृष 3' (2013) में ऋतिक के साथ लीड रोल निभाया था। उनके फैन्स चाहते हैं कि वह एक बार फिर इस सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनें। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

Tags:    

Similar News