भारत पाक संघर्ष के बीच रोज आ रहे नए नए शब्द, समझिए क्या हैं इनके अर्थ
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत अपनी ताकत का अहसास करा चुका है। इन सबके बीच आपने कई ऐसे शब्द सुने होंंगे जो थोड़े अपरिचित लगे होंगे। हम उन शब्दों का अर्थ बताएंगे।;
India Pakistan War Dictionary: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में सीमा से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। जवाब में भारत भी प्रभावी सैन्य कार्रवाई कर रहा है। सैन्य और विदेश मंत्रालय की नियमित ब्रीफिंग्स में अब आम लोग भी ऐसे कई शब्द सुन रहे हैं, जो अब तक सिर्फ विशेषज्ञों की भाषा में सुने जाते थे। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सैन्य और सामरिक शब्दों को सरल भाषा में समझते हैं, ताकि मौजूदा हालात को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
1. LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल)
भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी अनौपचारिक सीमा है, जिसे वास्तविक नियंत्रण रेखा कहा जाता है। यह लद्दाख से अरुणाचल तक फैली है। चीन इसे केवल 2,000 किलोमीटर मानता है। 2020 में गलवान घाटी में इसी रेखा पर झड़प हुई थी।
2. LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल)
भारत-पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर में फैली अस्थायी सैन्य सीमा है। 1971 युद्ध के बाद हुए सिमला समझौते के तहत यह रेखा तय की गई थी। LOC सियाचिन से जम्मू तक फैली है।
3. अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border)
भारत-पाकिस्तान के बीच आधिकारिक सीमा, जिसे दोनों देश मान्यता देते हैं। यह पंजाब, राजस्थान और गुजरात में फैली है और रेडक्लिफ रेखा पर आधारित है। वाघा बॉर्डर इसका सबसे प्रसिद्ध हिस्सा है।
4. LAC, LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा में फर्क
LAC: भारत-चीन के बीच, अनौपचारिक और अस्पष्ट।
LOC: भारत-पाकिस्तान के बीच, अस्थायी लेकिन स्पष्ट।
अंतरराष्ट्रीय सीमा: भारत-पाकिस्तान के बीच, स्थायी और कानूनी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आधुनिक सैन्य तकनीक
5. Integrated Unmanned Aerial System (C-UAS)
ड्रोन को पहचानने और निष्क्रिय करने वाली उन्नत प्रणाली। रडार, ऑप्टिकल कैमरा, और ध्वनि सेंसर से लैस। ऑपरेशन सिंदूर में इसका उपयोग पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें रोकने में हुआ।
6. वायु रक्षा रडार
भारत के हवाई क्षेत्र की निगरानी करने वाले रडार। स्वदेशी रडार जैसे ‘राजेंद्र’, ‘स्वॉर्डफिश’, और ‘रोहिणी’ दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को ट्रैक करते हैं।
7. टेक्निकल इंस्टॉलेशन
सैन्य तकनीक जैसे रडार, ड्रोन सिस्टम की तैनाती और संचालन की जगहें। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की एयर डिफेंस साइट्स को नष्ट किया।
8. कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (C&CC)
वह स्थान जहां से युद्ध की रणनीति तय होती है और सेना को आदेश दिए जाते हैं। भारत ने स्पष्ट किया है कि उसने पाकिस्तान के किसी C&CC को निशाना नहीं बनाया।
9. रडार साइट
ऐसी जगह जहां दुश्मन की हवाई गतिविधियों की निगरानी के लिए रडार लगाए जाते हैं।
ड्रोन और आधुनिक हथियार प्रणाली
10. ट्यूब ड्रोन सिस्टम
ट्यूब या कैनिस्टर से छोड़े जाने वाले ड्रोन। निगरानी और हमले दोनों के लिए उपयोगी। भारत ने हारोप ड्रोन को इसी प्रणाली से लॉन्च किया।
11. ATAGS (Advanced Towed Artillery Gun System)
DRDO द्वारा विकसित लंबी दूरी तक सटीक मार करने वाली स्वदेशी तोप। भविष्य में यह गाइडेड गोले (LRGM) भी फायर कर सकेगी।
12. आर्टिलरी रेजिमेंट
तोपों, रॉकेट्स और मिसाइलों के संचालन वाली सेना की शाखा।
13. इन्फेंट्री
पैदल सैनिकों की टुकड़ी जो सीधा युद्ध लड़ती है।
14. एयर डिफेंस सिस्टम
S-400 जैसे सिस्टम जो दुश्मन के विमानों/मिसाइलों को मार गिराते हैं।
15. स्वार्म ड्रोन
एक साथ हमला करने वाले कई समन्वित ड्रोन, जैसे भारत का न्यूस्पेस स्वार्म UAV।
प्रभावशाली मिसाइल और तोपखाना
16. लॉइटरिंग म्यूनिशन
ऐसे ड्रोन जो लक्ष्य के ऊपर मंडराते हैं और उपयुक्त समय पर हमला करते हैं।
17. पिनाका रॉकेट सिस्टम
90 किमी रेंज वाला स्वदेशी रॉकेट लॉन्च सिस्टम।
18. प्रलय मिसाइल
जमीन से जमीन पर सटीक हमला करने वाली मिसाइल। 10 मीटर के भीतर लक्ष्य को भेदती है।
19. बराक-8 मिसाइल
लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, नौसेना व थलसेना दोनों के लिए।
20. ASAT मिसाइल
दुश्मन के सैटेलाइट को नष्ट करने वाली मिसाइल।
तोपें और उनकी विरासत
21. K9 वज्र
36 किमी रेंज वाली स्वदेशी सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी।
22. धनुष तोप
बोफोर्स पर आधारित 155 मिमी, 45 कैलिबर की भारतीय तोप। 27-36 किमी रेंज। 2019 में सेवा में शामिल।
23. बोफोर्स गन
स्वीडन निर्मित 155 मिमी तोप, जिसने कारगिल में अहम भूमिका निभाई।
सेना की संरचना और परंपराएं
24. रेजिमेंट
सेना की इकाई, जो क्षेत्र या जातीय पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है, जैसे राजपूताना राइफल्स।
25. युद्ध घोष
रेजिमेंट का उत्साहवर्धक नारा, जैसे
"जय महाकाली, आयो गोरखाली!" – गोरखा रेजिमेंट
"जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल!" – सिख रेजिमेंट
"बोला श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जय!" – मराठा लाइट इन्फैंट्री
26. गनर
तोप या मिसाइल संचालित करने वाला सैनिक।
सीमा पर रणनीति और शांति प्रक्रिया
27. सर्विलांस
ड्रोन या रडार से दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखना।
28. डिसइंगेजमेंट
सीमा से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया, जैसे भारत-चीन LAC समझौता।
29. पैट्रोलिंग
सीमा पर नियमित गश्त, घुसपैठ रोकने के लिए।
'ऑपरेशन सिंदूर' और उसके बाद के घटनाक्रम भारत की सामरिक शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता का परिचायक हैं। ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तनाव चरम पर है, इन शब्दों की समझ हर जागरूक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि हम न केवल खबरों को सही संदर्भ में समझ सकें, बल्कि देश की सैन्य क्षमताओं पर गर्व भी कर सकें।