जम्मू-कश्मीर के मिथुन मन्हास बने BCCI अध्यक्ष, क्रिकेट में नया अध्याय

पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जम्मू-कश्मीर से पहला अध्यक्ष, उन्होंने दिल्ली की टीम की कप्तानी की और रणजी ट्रॉफी जीती।

Update: 2025-09-28 09:09 GMT

Mithun Manhas BCCI President:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 28 सितंबर 2025 को अपने नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को नियुक्त किया। मन्हास ने रोजर बिन्नी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली। यह निर्णय बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया, जिसमें अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। बैठक में राजीव शुक्ला अपने उपाध्यक्ष पद पर बने रहे, जबकि रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष और प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहे।

दिल्ली टीम के कप्तान रह चुके हैं मन्हास

जम्मू-कश्मीर में जन्मे और दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मिथुन मन्हास अब बीसीसीआई अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। मन्हास एक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज थे और उन्होंने अपने करियर में 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें 9714 रन बनाए, 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली की टीम की कप्तानी भी की और 2007-08 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीताया, जिसमें उन्होंने 921 रन बनाए थे।

भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला

मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, उन्हें कभी भारतीय सीनियर टीम में खेलने का मौका नहीं मिला। इसका मुख्य कारण उस समय भारतीय मिडिल-ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का होना था।मन्हास ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी यह नियुक्ति भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि अब एक अनुभवी क्रिकेटर बोर्ड की कमान संभालेंगे।

Tags:    

Similar News