औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुई बहस हिंसा में बदली, नागपुर में दो गुट भिड़े

नागपुर में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नविस ने शांति की अपील की है, वहीँ स्थानीय भाजपा विधायक ने इस हिंसा में बाहरी तत्वों का हाथ बताया है।;

Update: 2025-03-17 16:58 GMT

Violence Over Arurangzeb Tomb : महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने के मुद्दे पर छिड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच झड़प के दौरान भारी पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना के चलते शहर में तनाव बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए कड़ी कार्रवाई की है।


क्या है मामला?

नागपुर के महल क्षेत्र में इस विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें दो समूह आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। कई वाहनों में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस को हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।


विधायक प्रवीण दटके का बयान

नागपुर मध्य से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"सुबह एक आंदोलन हुआ था, जिसे पुलिस ने शांतिपूर्वक सुलझा लिया था। लेकिन कुछ बाहरी तत्वों ने इस मुद्दे को भड़काने के लिए आगजनी और तोड़फोड़ की। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी हुई। पुलिस पर भी हमला किया गया, जिसमें कुछ जवान घायल हुए हैं। मेरे पैर में भी पत्थर लगा है। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे घर से बाहर न निकलें और किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।"


मुख्यमंत्री की शांति की अपील

नागपुर में बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा,
"नागपुर हमेशा से शांतिप्रिय शहर रहा है, यहां की सांप्रदायिक सौहार्द्र की परंपरा बनी रहनी चाहिए। सभी नागरिकों को पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए और किसी भी तरह की अफवाहों से बचना चाहिए। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित कर रहा है।"


पुलिस प्रशासन का एक्शन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और दोषियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। आगजनी और पथराव की घटनाओं में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।


स्थिति अब नियंत्रण में

पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के बाद हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि, शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें और शांति बनाए रखें।


Tags:    

Similar News