कांग्रेस में बिहार चुनाव हार के बाद उथल-पुथल, 43 नेताओं को नोटिस
Congress controversy: कांग्रेस पार्टी में हार के बाद उत्पन्न असंतोष अब साफ तौर पर सामने आ गया है। पार्टी ने नोटिस जारी कर नाराज नेताओं से जवाब मांगा है, लेकिन इससे अंदरूनी विवाद और बढ़ने की संभावना है।
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी ने अपने 43 वफादार नेताओं को नोटिस भेजा है। प्रदेश नेतृत्व ने इन नेताओं को 21 नवंबर तक जवाब देने की मोहलत दी है। इस फैसले से प्रदेश कांग्रेस में असंतोष और बढ़ गया है।
नोटिस का कारण
कांग्रेस ने अपने आदेश में कहा है कि इन नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया। चुनाव के दौरान ये नेताओं मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान देते रहे। इससे पार्टी की छवि और चुनावी प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि सभी नेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 21 नवंबर दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण जमा करें।
पार्टी में नाराजगी के कारण
चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे में मनमानी, नेतृत्व की बंद कमरे की रणनीति और स्थानीय नेताओं की अनदेखी को लेकर विरोध शुरू हो गया था। नाराज नेताओं ने न सिर्फ चुनाव संचालन पर सवाल उठाए, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू की कार्यशैली को हार का प्रमुख कारण बताया। पार्टी ने इस विरोध को दबाने के बजाय नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। इससे नाराज नेता और आक्रामक हो गए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व आलोचना सुनने के बजाय उसे दबाना चाहता है।
नोटिस पाए नेता
कांग्रेस ने जिन नेताओं को नोटिस दिया है, उनमें प्रमुख नाम हैं:-
* अफाक आलम, पूर्व मंत्री
* आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता
* छत्रपति यादव, पूर्व विधायक
* वीणा शाही, पूर्व मंत्री
* अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद
* गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक
* सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, पूर्व विधायक
* कंचना कुमारी, बांका जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष
* बच्चू कुमार बीरू, सारण जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष
* राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
* नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
* मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी
* प्रदुमन यादव, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष
* सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस
* अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता
* सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
* उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस
* सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस
* अब्दुल बाकी सज्जन
* वसी अख्तर
* रमेश सिंह
* कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस
* कुंदन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ
* राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस
* आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1
* कुमार संजीत
* नीरज कुमार
* राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी
* रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अ0भा0कां0क0
* रीना देवी, नालंदा जिला महिला अध्यक्ष
* अजय प्रताप सिंह
* शिवनीती सिंह, खगड़िया
* सुदय शर्मा, पटना महानगर
* सुनीता कुमारी
* आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल
* राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया
* अरविंद पासवान
* खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति
* रवि गोल्डेन, नालंदा
* निधि पांडेय
* राजीव मेहता
* धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद
* रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद