अमृतसर में क्यों उतारे जा रहे हैं अप्रवासी, भगवंत मान बोले- बदनाम करने साजिश

अमेरिका से आने वाले अवैध अप्रवासियों को अमृतसर ही क्यों लाया जा रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश है;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-15 03:13 GMT

Illegal Immigrants News: अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका निर्वासित कर रहा है। 107 लोगों का पहला जत्था पंजाब के अमृतसर में उतरा था। 119 लोगों का दूसरा जत्था भी अमृतसर में उतरने वाला है। लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान को ऐतराज है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है,आखिर वो ऐसा क्यों कह रहे हैं और क्या वास्तव में पंजाब की इससे बदनामी हो रही है। लेकिन सबसे पहले यह जानिए कि मान ने किस तरह अपनी बात रखी।

बदनाम करने की साजिश
पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश है... पहला विमान अमृतसर में उतरा... अब, एक दूसरा विमान (भारतीय नागरिकों को लेकर, जो कथित रूप से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास कर गए हैं) अमृतसर में उतरेगा... विदेश मंत्रालय को उन मानदंडों को बताना चाहिए जिनके आधार पर विमान को उतारने के लिए अमृतसर का चयन किया गया था। आप पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं... जिस समय पीएम मोदी और (अमेरिकी राष्ट्रपति) ट्रम्प की बैठक हो रही थी, वे (अमेरिकी अधिकारी) हमारे लोगों पर बेड़ियाँ डाल रहे होंगे। क्या ट्रंप ने यही तोहफा दिया है?


अमेरिका के सैन्य विमान अमृतसर में उतर रहे हैं, और एक दुश्मन देश, पाकिस्तान, उसके ठीक बगल में है। लाहौर वहां से 40 किमी दूर है... यह किस तरह की विदेश नीति है?... शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन में उतरीं। इन्हें (भारतीय नागरिक जो कथित रूप से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवास कर गए हैं) हिंडन में क्यों उतारा जा सकता है? उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में उतारा जाना चाहिए। हम अपने लोगों को वहां से लाएंगे... अमृतसर को जानबूझकर चुना जा रहा है ताकि यह दर्शाया जा सके कि केवल पंजाबी ही अवैध प्रवासी हैं।

अहमदाबाद या अंबाला क्यों नहीं
अहमदाबाद या अंबाला को क्यों नहीं चुना गया?... भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने की साजिश करती है... वे अमृतसर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं होने देते, यह दावा करते हुए कि यह इसके लिए उपयुक्त नहीं है, तो अब अमेरिका से उड़ानें क्यों आ रही हैं?... मैं इसका सख्त विरोध करूंगा... मैं विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मांग करता हूं कि विमान अभी भी विमान में है, मार्ग बदलें और इसे दिल्ली, हिंडन या अहमदाबाद में उतारें...

सवाल यह है कि अवैध अप्रवासियों को पंजाब में उतारने से उनके राज्य की बदनामी क्यों होगी। जब वो अहमदाबाद या अंबाला की बात करते हैं क्या वो खुद सियासत करते नजर आ रहे हैं। जानकार कहते हैं कि अवैध अप्रवासियों में भारत के सभी राज्यों में पंजाब और गुजरात दो ऐसे राज्य हैं जिनकी संख्या सबसे अधिक है। अगर बात अवैध अप्रवासी की है तो भगवंत मान यह क्यों नहीं कहते कि यह पूरे देश का अपमान है। विमानों के उतरने से पंजाब का बदनाम क्यों होगा। ऐसे में क्या आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सियासी हार से ध्यान भटकाने की टैक्टिस तो नहीं है। 

जानकार कहते हैं कि यह सियासत का अघोषित सिद्धांत है कि किसी विवादित मुद्दे से ध्यान हटाने और भटकाने के लिए उससे बड़ा विवादित बयान दो। जब मान यह कहते हैं कि विमानों की लैंडिंग अहमदाबाद या अंबाला में भी हो सकती है तो जाहिर तौर पर वो बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा करना उनके लिए सियासी मजबूरी हो सकती है। लेकिन लोग भी यह नहीं समझ पा रहे कि अमृतसर में अमेरिकी विमानों की लैंडिंग से पंजाब की बदनामी कैसे हो रही है। 

Tags:    

Similar News