पीएम मोदी औरंगाबाद में तो राहुल भागलपुर में मांगेंगे वोट, दूसरे फेज के लिए रैलियां

मगध में कुल 26 में से 20 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है। वहीं जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का ही कब्जा है।

Update: 2025-11-07 04:51 GMT
अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का जोर है

बिहार विधानसभा चुनाव में पहला चरण निपट जाने के बाद अब सारा फोकस दूसरे चरण क वोटिंग पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औरंगाबाद और कैमूर में जनसभा है। यहां से मोदी मगध की 26 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आज दो सभायें हैं। वो भागलपुर और बांका में रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की आज औरंगाबाद और कैमूर में जनसभा है। पीएम दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद में और दोपहर लगभग 3:30 बजे भभुआ में रैली करेंगे। औरंगाबाद के देव मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर पीएम मोदी के साथ औरंगाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों के अलावा, गयाजी जिले की 4 विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। जनसभा में लगभग 2 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर से सीधे सभा स्थल के पास बने दो हेलीपैड पर उतरेगा। प्रोटोकॉल के तहत चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। औरंगाबाद के अलावा गयाजी, अरवल, जहानाबाद, कैमूर से लोगों के आने की संभावना पीएम मोदी की जनसभा को लेकर न केवल औरंगाबाद बल्कि आसपास के जिले गया, अरवल, जहानाबाद और कैमूर से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मगध में कुल 26 में से 20 विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है। वहीं जिले के सभी छह विधानसभा सीटों पर महागठबंधन का ही कब्जा है। पीएम मोदी की यह सभा न सिर्फ औरंगाबाद बल्कि पूरे मगध क्षेत्र के लिए एनडीए के प्रचार अभियान की निर्णायक जनसभा मानी जा रही है।

इससे पहले वोटिंग वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज और भागलपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की तुलना में राजद पर अधिक हमला किया। कहा कि जंगलराज की वापसी रोकने में माताएं-बहनें सुरक्षा कवच की तरह खड़ी हैं। मतदान केंद्रों पर उनकी कतारें मजबूत दीवार बनकर सामने आई हैं। मोदी ने कहा कि 1990 से 2005 तक कट्टा, क्रूरता, कुशासन और करप्शन ने बिहार की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद कर दी।

भागलपुर की जनसभा में पीएम बोले- RJD वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि, आरजेडी के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार की कहीं तस्वीर लगी है क्या? इन दोनों पार्टियों में ही तनातनी चल रही है। कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे, लेकिन इनको जबरदस्ती लाया गया है। पीएम ने कहा कि राजद वालों को फ- फरौती, र से रंगदारी, प से परिवारवाद और घ से घोटाला ही सिखाया जाता है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को भागलपुर और बांका के अमरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 1:05 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

राहुल गांधी की सभा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने बताया, पार्टी स्तर पर जनसभा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस सभा में करीब 1 लाख लोग पहुंचेंगे। प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की है। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को राहुल गांधी ने पूर्णिया में जनसभा की। राहुल गांधी ने कहा, मोदी सस्ता डाटा देकर युवाओं को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक) की लत लगवाकर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे असली मुद्दों से भटका रहे हैं। ये ड्रग्स से भी खतरनाक नशा है। ऐसा वो इसलिए करते हैं ताकि युवा फालतू की बातों में उलझे रहे और वो वोट चोरी करते रहे। उन्होंने कहा कि, बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री है, लेकिन वे बिहार के युवाओं को मजदूर बना दिया है।

राहुल बोले, "बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडाणी के लिए सरकार के पास जमीन है। बिहार के GEN Z की जिम्मेदारी है वोट चोरी रोकें राहुल गांधी ने आगे कहा कि, हरियाणा का चुनाव वोट चोरी करके जीता गया। हरियाणा के वोटर लिस्ट में दो बूथ पर एक महिला का चेहरा 200 बार दिखाया गया। वहीं, दूसरी महिला का 100 बार। हजारों लोग यूपी में वोट करते हैं। वहीं हरियाणा में वोटिंग करते हैं। ब्राजील की एक महिला हरियाणा की वोटर हैं, उसने वहां वोट दिया। महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी करने के बाद बिहार में वोट चोरी किया जा रहा है। महागठबंधन के वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से निकाले गए। बिहार के लोगों और GEN Z की जिम्मेदारी है वोट चोरी रोकें।"

Tags:    

Similar News