Uttarkashi Cloudburst: सीएम धामी उत्तरकाशी में डटे, हर्षिल और धराली में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Update: 2025-08-06 00:38 GMT
Live Updates - Page 2
2025-08-06 08:25 GMT

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने धराली आपदा के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है। 

2025-08-06 07:11 GMT

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा समय में नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 

2025-08-06 04:43 GMT

दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन छिनैती में दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है। आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

2025-08-06 03:26 GMT

उत्तराखंड सरकार का कहना है कि यदि होटलों का अधिग्रहण करना ही पड़े, तो तुरंत किया जाए। बिस्तर, कंबल और कपड़ों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। भोजन के पैकेट हवाई मार्ग से पहुँचाए जाएँ। अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट, अभिषेक रोहिल्ला और गौरव कुमार, जो उत्तरकाशी में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहे हैं इन तीन आईएएस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव कार्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।

2025-08-06 03:25 GMT

बचाव कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मँगवाए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में बाधित संचार लाइनों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे हर्षिल क्षेत्र में बन रही झील को जल्द से जल्द खोलने की व्यवस्था करें। भारतीय वायु सेना को प्रभावितों को एयरलिफ्ट करने और एमआई-17 के ज़रिए तत्काल भोजन, दवाइयाँ और कपड़े आदि भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बेघर हुए लोगों के रहने के लिए अच्छे वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।

2025-08-06 03:24 GMT

उत्तरकाशी के हर्षिल और धराली कस्बे में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर मौजूद हैं। प्रभावित इलाकों में फंसे 130 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। धराली और हर्षिल में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और केवल आपातकालीन सेवाएँ चालू रखी गई हैं। प्रभावित लोगों के लिए भोजन, आवास और दवाओं की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

2025-08-06 03:18 GMT

उत्तराखंड के बागेश्वर, कोटद्वार समेत कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। वहीं केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। 

2025-08-06 00:47 GMT

उत्तराखंड के हर्षिल में मंगलवार को अचानक आई बाढ़ में सेना के एक शिविर के क्षतिग्रस्त होने के बाद नौ सैनिक लापता बताए जा रहे हैं।हर्षिल स्थित भारतीय सेना के शिविर से मात्र 4 किलोमीटर दूर धराली गांव के पास दोपहर 1:45 बजे बादल फटा था।

भूस्खलन राहत कार्यों के बारे में एक आधिकारिक अपडेट में कहा गया है, संपर्क टूट जाने, यूनिट बेस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने और 11 कर्मियों के लापता होने की आशंका के बावजूद, टीम दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है।

2025-08-06 00:39 GMT

यूक्रेन युद्धविराम मुद्दे पर मॉस्को में आज अमेरिका और रूस के बीच अहम बैठक होने जा रही है। 

Tags:    

Similar News