दिल्ली पर तोहफों की बारिश, महिला समृद्दि योजना के लिए 5100 करोड़

Delhi Assembly Budget Session 2025 LIVE: दिल्ली सरकार का बजट पेश करने जा रही है। यह दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का पहला बजट है।;

Update: 2025-03-25 04:40 GMT

27 साल बाद बीजेपी दिल्ली सरकार का बजट पेश करने जा रही है। यह दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का पहला बजट है। इससे जुड़े हर अपडेट्स आपको द फेडरेल देश में मिलेंगे।


Live Updates
2025-03-25 08:06 GMT

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- पिछली सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को सिस्टम में लाने की कोशिश की। योजनाओं का लाभ केवल उसे मिले जो दिल्ली का नागरिक है। उसी पर राजस्व खर्च हो। किसी ऐरे गैरै पर नहीं। सभी योजनाओं का सत्यापन होगा।

2025-03-25 07:49 GMT

युवाओं के लिए नया प्रोजेक्ट। चीफ मिनिस्टर युवा विजनरी के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा जा रहा है।

2025-03-25 07:47 GMT

दिल्ली सरकार ने वायु और पानी की गुणवत्ता की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए बड़े कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाएंगे, जो शहर में वायु प्रदूषण पर नजर रखेंगे।

2025-03-25 07:46 GMT

हम दिल्ली को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे। इसके लिए 3847 करोड़ का बजट आवंटित किया जा रहा है। दिल्लीवासियों का बिना किसी रूकावट के 24 घंटे बिजली मिलेगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा।

2025-03-25 07:45 GMT

देश की राजधानी में बाढ़ आई और इसके लिए सरकार तैयार नहीं, ऐसा काम सिर्फ पिछली सरकार के शासन में ही हो सकता है। दिल्ली में खराब ड्रेनेज सिस्टम एक गंभीर समस्या है। इसको दुरुस्त करने के लिए 603 करोड़ का बजट रखा जा रहा है। नालों के पुनर्निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान

2025-03-25 07:28 GMT

2952 करोड़ रुपये का फंड हमने ट्रांसपोर्ट सेक्टर को दिया है। हम वेलफेयर बोर्ड का भी निर्माण करेंगे। जो पिछली सरकार भ्रष्टाचार और गड़बड़ी कर रही थी, वह अब नहीं चलेगा। हम महिलाओं के लिए कार्ड बनेंगे ताकि हर महिला को पिंक टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

2025-03-25 07:26 GMT

DTC के बेड़े में 5 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो। इसके लिए काम करेंगे। दिल्ली दुनिया की तीसरी ऐसी सिटी है जो इलेक्ट्रिक बसें सेट में है। दिल्ली में 2000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें हैं।

दिल्ली मेट्रो के चौथे फेस की देरी में पिछली सरकार जिम्मेदार है। दिल्ली मेट्रो के लिए 2929 करोड रुपये का आवंटन किया है।

2025-03-25 07:23 GMT

गौशालाओं की पेंडिंग ग्रांट क्लियर की। मॉडर्न गौ शाला घुम्मन हेड़ा गांव में बनेंगी। गौशाला की पेंडिंग ग्रांट देने का निर्णय किया है। एक नई मॉडल गौशाला का भी निर्माण किया जाएगा, इसके लिए 40 करोड रुपए का आवंटन किया गया है।

समाज के सहयोग के साथ नई गौशाला खोली जाएगी। नई गौशाला के साथ दिल्ली की सड़कों पर से गौ माता को हटाया जाएगा और उन्हें सही जगह भेजा जाएगा।

हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएंगे। जो कहा है वो पूरा करके दिखाएंगे।

2025-03-25 07:21 GMT

ग्रामीण बोर्ड का पुनः गठन होगा। इसके लिए 1157 करोड़ का आवंटन। PM किसान निधि में दिल्ली सरकार 3000 का टॉप अप करके किसानों को देगी। हमने इसमें 5 करोड रुपए का आवंटन किया गया है

2025-03-25 07:12 GMT

सीनियर सिटीजन एसोसिएशन को पिछले 4 साल से दिल्ली सरकार ने कोई भी ग्रांट नहीं दी , लेकिन हम उसे ग्रांट को देंगे। संस्थाओं को डबल कर देंगे। हमने उसके लिए 20 करोड रुपए आवंटन रखा है।

गर्भवती महिलाओं के लिए ₹21000 देंगे और इसके लिए हमने 200 करोड रुपए आवंटित किए हैं।

पालना योजना के लिए 500 नए पालना और आंगनबाड़ी खोलेंगे। और इसके लिए हमने 50 करोड रुपए का फंड रखा है ताकि बहनें निश्चिंत होकर काम करने जाएं और उनके बच्चों की संभाल हो पाए।

सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण योजना के तहत हमने 206 करोड रुपए का आवंटन किया है। इसमें 1000 आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनवाड़ी में तब्दील किया जाएगा

Tags:    

Similar News