दिल्ली पर तोहफों की बारिश, महिला समृद्दि योजना के लिए 5100 करोड़
2018 मैं प्रोविजनल सर्टिफिकेट पिछली सरकार ने बांटे लेकिन आज तक किसी गरीब को एक मकान पिछली सरकार ने नहीं दिए झूठ सर्टिफिकेट पिछली सरकार के द्वारा बांटे गए। बिजली और पानी के बिल आज लोग लेकर घूम रहे हैं। दिल्ली की जनता से वादा किया गया ₹1000 दिए जाएंगे यह वादा लोकसभा के समय पर पिछली सरकार ने दिया।
मेट्रो की देनदारी 6 हजार करोड़ रुपए हो गई है। आप सरकार ने ये पैसा दिए नहीं। DTC में 14 हजार करोड़ का नुकसान हुआ।
इन योजनाओं के माध्यम से हम साढ़े 9 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचेंगे जिसमें 4 लाख वरिष्ठ नागरिक हैं 4 लाख 18 हजार विधवा बहन शामिल है 1 लाख दिव्यांगजन शामिल है। 3227 करोड़ रुपये का प्रावधान।
दिल्ली में कोई भूखा न सोए। दिल्ली सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार गरीब वंचित शोषितों के लिए काम करेगी। हम अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करते हैं।
10,047 करोड़ का बजट रखा जा रहा है।
दिल्ली में टैलेंट हंट योजना चलाई जाएगी। दिल्ली के कलाकारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिए 5 करोड़ का प्रस्ताव है। मैथिली और भोजपुरी के लिए बजट दोगुना किया जा रहा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने मिर्ज़ा ग़ालिब का शेर पढ़ा।
इक रोज अपनी रूह से पूछा कि दिल्ली क्या है, जवाब मिला
ये दुनिया मानों जिस्म है, दिल्ली मानों जान है।
160 एक की जमीन पर अलग अलग यूनिवर्सिटी के कैंपस बनेंगे। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भी बजट रखा गया है। 500 करोड़ का बजट रखा गया है। युवाओं में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग केंद्र खोले जाएंगे। 886 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है
दिल्ली में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपए का फंड रखा जा रहा है। पर्यटन में शीश महल को भी शामिल करेंगे।
1200 बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। ये उन बच्चों को दिए जाएँगे जोकि 10वीं पास करने निकले होंगे।
175 नई कंप्यूटर लैब सरकारी स्कूलों में बनाई जाएगी। स्मार्ट क्लास बनाने के लिए 100 करोड रुपए का फंड रखा गया है हमारा टारगेट है कि चरणबद्ध तरीके से 7000 क्लास को कम से कम कंप्यूटराइज करें और यह एक लेवल ऐसा है कि हर क्लास को हम स्मार्ट क्लास कह सकें।