दिल्ली पर तोहफों की बारिश, महिला समृद्दि योजना के लिए 5100 करोड़

Update: 2025-03-25 04:40 GMT
Live Updates - Page 3
2025-03-25 06:45 GMT

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में हम लैंग्वेज लैब खोलेंगे।डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से प्रयोगशाला खोली जाएगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके अलग-अलग भाषाओं के बारे में सिखाया जाएगा। इसमें 21 करोड रुपए का प्रावधान दिया गया है।

2025-03-25 06:42 GMT

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी से जुड़े हुए नए स्कूल खुले जाएंगे। 100 करोड़ रुपये का प्रावधान। पीएमश्री की तर्ज पर CM श्री स्कूल बनेंगे।

2025-03-25 06:42 GMT

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को निश्चित करने के लिए पॉलिसी को आगे लेकर जाएंगे सिस्टम को मॉडर्नाइज करेंगे प्राथमिक सेवा सेवाओं के विस्तार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे

2025-03-25 06:38 GMT

स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को निश्चित करने के लिए पॉलिसी को आगे लेकर जाएंगे सिस्टम को मॉडर्नाइज करेंगे। प्राथमिक सेवाओं के विस्तार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे।

2025-03-25 06:36 GMT

10 से 13 अस्पतालों को दुरुस्त करने के लिए १ हजार करोड़ रखे गए हैं। पिछली सरकार ने 24 प्रोजेक्ट शुरू किए। करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। सात प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो आनन फानन में बनाए गए लेकिन आज उनका उपयोग कुछ नहीं है।

2025-03-25 06:34 GMT

दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं को पिछली सरकारों ने पूरी तरह से बदहाल किया। आज सुविधाओं के लिए घंटों के लिए इंतजार करना पड़ता है। आज अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी है। अस्पतालों में सुविधाओं का भारी अभाव है। आज अस्पतालों में बेसिक और छोटी फैसिलिटी भी नहीं है।

2025-03-25 06:32 GMT

40 करोड़ की लागत से मॉडर्न मशीन खरीदी जाएंगी। भारत सरकार से 2 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मांगी है।

2025-03-25 06:29 GMT

बजट भाषण पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, यमुना को साफ करना हमारी पहली प्राथमिकता है। सारे नाले यमुना में गिर रहे हैं। केवल झूठे वायदों से यमुना साफ नहीं होगी। यमुना को नाले में तब्दील कर दिया। यमुना हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासक धरोहर। हमारी सरकार निर्णायक कदम उठाएगी। यमुना ५०० करोड़ की लागत से ४० डी-सेंट्रलाइज सीवेज प्लांट बनाए जाएँगे।

2025-03-25 06:25 GMT

आखिर यमुना साफ कैसे होती, जब सारे नाले यमुना में ही गिर रहे हैं। 500 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम किया जाएगा।

2025-03-25 06:23 GMT

दिल्ली में पानी की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पानी की लीकेज को खत्म करने के लिए SCADA से निगरानी करवाई जाएगी। इसके लिए 150 करोड़ का प्रावधान।

Tags:    

Similar News